फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Revision of voter list will start from July 18

Maharajganj News: 18 जुलाई से शुरू होगा मतदाता सूची का पुनरीक्षण

Tue, 15 Jul 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 15 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Revision of voter list will start from July 18
महराजगंज। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। जिला प्रशासन को राज्य निर्वाचन आयोग से मिले कार्यक्रम के मुताबिक जिले में 18 जुलाई से मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य शुरू करना है।
विज्ञापन

इस कार्य में नए वोटर एंट्री, नाम संशोधन और पुराने नाम हटाने की प्रक्रिया शामिल है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 जनवरी 2026 को होगा।
जानकारी के अनुसार, जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 18 जुलाई से मतदाता सूची पुनरीक्षण का शुरू हो जाएगी। मतदाता सूची में एक जनवरी 2025 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को पहली बार वोटर बनने का मौका मिलेगा। आयोग ने निर्देश दिया है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएं ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति मतदान से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन

18 जुलाई से 13 अगस्त तक बीएलओ को जिम्मेदारी वाले क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। इसके बाद 14 अगस्त से 29 सितंबर तक बीएलओ गांव-गांव जाकर घर-घर सर्वे करेंगे और योग्य मतदाताओं की जानकारी जुटाएंगे। इस बीच 14 से 22 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पंचायत चुनाव को लेकर जोड़-घटाने का गणित भी गांवों में पुराने वोट चेक किए जा रहे हैं और नई प्रविष्टियों के लिए ग्रामीणों ने तैयारी शुरू कर दी है। कहीं नाम जुड़वाने की चर्चा है, तो कहीं पुराने नाम हटवाने की रणनीति बन रही है।

प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र गौतम ने बताया कि आयोग के दिशा निर्देश पर पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध होगी। सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर पात्र नागरिक को सूची में शामिल करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed