फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Review officer exam today, preparation complete

Maharajganj News: समीक्षा अधिकारी की परीक्षा आज, तैयारी पूरी

Sat, 10 Feb 2024 05:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 10 Feb 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
Review officer exam today, preparation complete
महराजगंज। यूपीपीएससी आरओ, एआरओ परीक्षा रविवार को जिले के 21 केंद्रों पर आयोजित की गई है। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी दोपहर 02:30 से 03:30 बजे तक होगी। यूपीपीएससी आरओ, एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2024 कुल 200 अंकों की होगी। प्रारंभिक परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी। परीक्षा के लिए जिले में 21 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों को पांच जोन व सात सेक्टर में बाटा गया है। सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन

लिटिल फ्लावर स्कूल महराजगंज, कार्मल इंटर काॅलेज धनेवा-धनेई, पं. दीनदयाल इंटर काॅलेज शास्त्रीनगर, जीएसवीएस इंटर काॅलेज महराजगंज, जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी काॅलेज महराजगंज, सोनपती देवी महिला पीजी काॅलेज महराजगंज, सेंट जोसेफ स्कूल चौकरोड धनेवा-धनेई, दिग्विजय नाथ इंटर काॅलेज नगर पंचायत चौक बाजार, गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय चौक बाजार, सरदार पटेल बालिका इंटर काॅलेज पुरैना, टीडी मेमोरियल इंटर काॅलेज घुघली, डीएवी नारंग इंटर काॅलेज घुघली, बजरंगी सिंह इंटर कालेज ढोढिला घुघली, सूर्य नारायण सिंह कन्या इंटर काॅलेज भिटौली बाजार, शिवजपत सिंह इंटर काॅलेज भिटौली बाजार, पंचायत इंटर काॅलेज परतावल बाजार, इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाॅजी चेहरी, नवजीवन मिशन स्कूल आनंदनगर, लाल बहादुर शास्त्री इंटर काॅलेज मथुरानगर, परमेश्वर सिंह स्मारक पीजी काॅलेज मथुरानगर आनंदनगर, सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर काॅलेज फरेंदा केंद्र पर परीक्षा होगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि परीक्षा बेहतर ढंग से कराने के लिए सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है। संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed