{"_id":"654a93308d3e2109a304857b","slug":"revenue-personnel-arrived-with-police-force-in-dharamoli-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-9182-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: धरमौली में पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे राजस्वकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: धरमौली में पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे राजस्वकर्मी
विज्ञापन
विवादित भूमि निस्तारण के लिए धरमौली गांव में लगाई गई चौपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
ठूठीबारी। भूमि विवाद की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। धरमौली की एक महिला द्वारा दी गई तहरीर पर भूमि विवाद संबंधी मामले में पुलिस व राजस्व की टीम मौके पर पहुंची। विवादित भूमि का जायजा लिया। दूसरे पक्ष का नाम अंकित न होने पर उसको 30 नवंबर तक ठीक करने का मौका दिया गया।
ग्राम सभा ठूठीबारी के टोला धरमौली निवासी इसरावती देवी ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि धरमौली गांव के पश्चिम में उसकी पुश्तैनी पांच डिस्मिल जमीन है। गांव के दूसरे लोग उपयोग कर रहे हैं। जैसे ही इसकी जानकारी उन्हें हुई तो तहसील से कागज (इंतखाप) निकलवाया तो उसमें उनका व परिवार के लोगों का नाम अंकित मिला। जब इसके विषय में उन लोगों को जानकारी दी तो मारपीट पर उतारू हो गए।
प्रभारी कोतवाल कंचन राय ने बताया कि दूसरे पक्ष को 30 नवंबर तक का समय खतौनी में नाम अंकित कराने के लिए दिया गया है। शांति व्यवस्था कायम है।