{"_id":"5c02dae5bdec22418a6ad28e","slug":"revenue-inspector-writing-from-the-writer-answers","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व निरीक्षक, लेखपाल से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व निरीक्षक, लेखपाल से जवाब तलब
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
राजस्व निरीक्षक, लेखपाल से जवाब तलब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। थाना समाधान पर आए मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरते जाने पर एसडीएम सदर ने राजस्व निरीक्षक से स्पष्टीकरण तलब कर लिया। पनियरा थाने में आयोजित समाधान दिवस पर उपस्थित न होने लेखपाल अभिषेक कुमार को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया गया है। उधर, डीएम व एसपी ने थाना समाधान दिवस पर कोतवाली व घुघली थाने में मौजूद रहकर लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। थाना समाधान दिवस पर कुल 129 मामले आए जिनमें से मौके पर 18 मामले निस्तारित हुए।
डीएम अमरनाथ उपाध्याय के साथ जिले के नवागत एसपी रोहित सिंह सजवान ने कोतवाली एवं घुघली थाने में पहुंच कर लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान एसपी ने पुलिस कर्मियों को आगाह किया कि दायित्व के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य का परिणाम दिखना चाहिए। दायित्व निर्वहन में चूक होने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी। एसपी ने कहा कि सभी प्रकार के भूमि संबंधी विवादों के प्रकरण रजिस्टर में अंकित होने चाहिए। क्षेत्रों में भ्रमण कर भूमि संबंधी विवाद को चिह्नित कर 15 दिन के अंदर समाधान कराएं। इस कार्य में लापरवाही पर संबंधित थाने की पुलिस पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने कहा कि राजस्व कर्मी भूमि विवाद के मामलों के निस्तारण के प्रति सतर्क रहें। इस तरह के मामलों के निस्तारण में लापरवाही होने पर कार्रवाई की जाएगी। पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को थाना समाधान दिवस पर राजस्व से संबंधित कुल 6 मामले आए। जिसमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। पिछले थाना समाधान दिवस पर आए जमीन संबंधी मामले का अब तक निस्तारण न किए जाने पर एसडीएम सदर सत्यम मिश्रा ने राजस्व निरीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही लेखपाल अभिषेक कुमार सिंह को समाधान दिवस में उपस्थित न रहने पर नोटिस जारी किया।