फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Revalver and Kartoos Recovered

रिवाल्वर और कारतूस कब्जे में, आठ लोग चालान

Sun, 26 Jun 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Revalver and Kartoos Recovered
रिवाल्वर और कारतूस कब्जे में, आठ का चालान
विज्ञापन

महराजगंज। कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र में बीते बृहस्पतिवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान किसी ने असलहा लहराने का वीडियो बनाकर शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। जिस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। बरामद असलहे को कब्जे में लेकर पुलिस लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के किशुनपुर के टोला पिपरडाड़ा में दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच एक व्यक्ति लाइसेंसी रिवाल्वर लहराने लगा। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वहीं इस मामले में कोतवाली ठूठीबारी पुलिस ने एक पक्ष के रामआसरे, निरंजन, गंगासागर, सुभाष निवासी शीशगढ़ टोला लक्ष्मीपुर थाना बरगदवां और दूसरे पक्ष के मुकुंद गुप्ता, गिरजेश गुप्ता, अभय शंकर सिंह, निवासी रामनगर कोतवाली ठूठीबारी के अलावा मनोज यादव निवासी सोनबरसा थाना सिन्दुरिया को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है, जबकि रिवाल्वर के साथ पांच कारतूस कब्जे में लेकर लाइसेंस निरस्तीकरण के कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed