{"_id":"622250ae32ab981b7b267345","slug":"retired-army-man-welcomed-maharajganj-news-gkp42890512","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्ति के बाद घर पहुंचे सैनिक का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्ति के बाद घर पहुंचे सैनिक का भव्य स्वागत
विज्ञापन

चौक बाजार। नगर पंचायत के रहने वाले फौजी के सेवानिवृत्त होकर उत्तराखंड से घर आने पर युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाल कर उनका स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार, चौक निवासी अमित कुमार वर्मा थल सेना में लांस नायक के पद पर तैनात थे। वह 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गए। शुक्रवार को वह गृह जनपद महराजगंज पहुंचे। युवाओं ने उनको तिरंगा झंडा लगी गाड़ी में बैठाया और जुलूस की शक्ल में चौक बाजार के ठेकी चौराहा पहुंचे। यहां से एनसीसी कैडेट की अगुवाई में गाजे बाजे के साथ जुलूस गोरखनाथ मंदिर होते हुए सोनाड़ी मंदिर पहुंचा। मंदिर में पूजा कर अमित कुमार अपने घर आए। लोगों ने मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया। फौजी अमित कुमार ने कहा कि मां भारती की सेवा करते हुए 18 साल कैसे बीत गए पता ही नहीं चला। इस मौके पर इंद्रजीत जायसवाल, पवन दुबे, राजन वर्मा, सूरज यादव, विनोद वर्मा, अरविंद नागवंशी, शुभम जायसवाल, जनार्दन वर्मा, राजकुमार आदि मौजूद रहे।