{"_id":"69eabc34d90845dad30d6434","slug":"responsible-people-went-door-to-door-for-farmer-registry-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-175933-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फार्मर रजिस्ट्री के लिए डोर-टू-डोर पहुंचे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फार्मर रजिस्ट्री के लिए डोर-टू-डोर पहुंचे जिम्मेदार
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र में किसानों के पंजीकरण कार्य को तेजी लाने के उद्देश्य से प्रशासन सक्रिय हो गया है। फाॅर्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी गांव-गांव जाकर डोर-टू-डोर किसानों का पंजीकरण कर रहे हैं।
इसी क्रम में खंड विकास अधिकारी के के शुक्ला व एडीओ पंचायत गुलाब पाठक ने इलाहवास, मैनहवा व विश्रामपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर चल रहे रजिस्ट्रेशन कार्य का जायजा लिया। बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किसानों को रजिस्ट्री से होने वाले लाभों की जानकारी दी जाए।
गांवों में टीमों के पहुंचने से किसानों में जागरूकता बढ़ी है और बड़ी संख्या में किसान अपने पंजीकरण के लिए आगे आ रहे हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी किसानों का रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया जाए।