फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Responsible people are sleeping, people of Ghugli are thirsty for 34 years

Maharajganj News: सो रहे जिम्मेदार, 34 साल से प्यासी है घुघली की जनता

Wed, 27 Dec 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 27 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Responsible people are sleeping, people of Ghugli are thirsty for 34 years
घुघली। जो उलझ कर रह गई है फाइलों की जाल में, गांव तक वह रोशनी आएगी कितने साल में। शायर अदम गोंडवी की ये पंक्तियां घुघली नगर पंचायत की वाटर सप्लाई योजना पर सटीक बैठती है। 34 वर्ष बीत गए, लेकिन नगर पंचायत को शुद्ध पानी नसीब नहीं हो सका। 21 हजार की आबादी पानी खरीद कर पीने के लिए मजबूर है, लेकिन जिम्मेदार अभी तक सो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत के गणेश अग्रवाल, अनिल जयसवाल, सुरेश रुंगटा आदि ने कहा कि नगर पंचायत 34 साल बाद भी शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं करा सका। नगर को शुद्ध पेय जल उपलब्ध करने के लिए जल निगम ने वर्ष 1989 में ट्यूबवेल व टंकी स्थापित कर नगर पंचायत प्रशासन को हस्तांतरित कर दिया था, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही के चलते शुद्ध पेयजल योजना को ग्रहण लग गया। नगर के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी ने इस योजना को अमल में लाने के लिए बोर्ड के माध्यम से कार्रवाई शुरू कराई। फरवरी 2014 में ठेकेदार काम अधूरा छोड़ कर चला गया। उसके बाद से कोई पहल नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed