फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Respiratory tract shrinking in winter, difficulty in breathing

Maharajganj News: सर्दी में सिकुड़ रही श्वसन नली, सांस लेने में हो रही परेशानी

Fri, 24 Jan 2025 07:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 24 Jan 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
Respiratory tract shrinking in winter, difficulty in breathing
महराजगंज। शुक्रवार को जनपदवासियों को सूर्य देव ने दर्शन देकर हल्की धूप का एहसास कराया। मौसम कुछ ठीक होने का असर अस्पतालों में भी दिखा। जिला अस्पताल की ओपीडी में 767 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें अस्थमा के 10 तो स्नोफीलिया के 6 मरीज पाए गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉ. एवी त्रिपाठी ने बताया कि सर्दी के कारण सांस के मरीज अधिक आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को 9 मरीज सांस के आए थे। वहीं शुक्रवार को 10 मरीज आए, जिन्हें सांस की दिक्कत थी। जांच के बाद अस्थमा व स्नोफीलिया के लक्षण पाए गए। उन्हें दवा देकर एहतियात बरतने पर अधिक ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डाॅ. राजीव यादव ने बताया कि मौसम के कारण इस तरह के मरीजों को परेशानी होती है। वजह यह होती है कि सर्दी के कारण सांस की नली सिकुड़ जाती है, जिससे सांस लेने में असुविधा और सांस फूलने की शिकायत होती है। अधिक समस्या उन लोगों को ज्यादा होती है जो पहले सांस के रोगी रहे हों। ठंड से उनके फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण सांस लेने में दिक्कत हो जाती है। ऐसे मरीजों को ठंड से बचाव रखना चाहिए जो पहले से दवा ले रहे हैं, उन्हें नियमित दवा लेते रहना चाहिए। सुबह-शाम बाहर पार्क में जाने की जगह घर पर ही रहें और हल्का व्यायाम करते रहें, जिससे श्वसन संबंधी समस्या नहीं होने पाएगी। जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. एपी भार्गव ने बताया कि गलन भरी ठंड के कारण सांस के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed