{"_id":"649204708160e3d6500a79b4","slug":"resort-to-tempo-taxi-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-451-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सिसवा से रोडवेज सेवा ठप, टेंपो-टैक्सी का सहारा लेते यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सिसवा से रोडवेज सेवा ठप, टेंपो-टैक्सी का सहारा लेते यात्री
Wed, 21 Jun 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सिसवा कस्बे से रोडवेज सेवा छह माह से ठप है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। लोगों को टेंपो-टैक्सी का सहारा लेना पड़ता है।
यात्रियाें की समस्या पर निगम के अधिकारी गंभीर नहीं हैं। जिला मुख्यालय आने के लिए रेलवे की सुविधा नहीं है। सिसवा कस्बे से जिला मुख्यालय, वाराणसी, गोरखपुर के लिए पहले बसें चलती थीं, लेकिन कोरोना के बाद से बंद हो गईं।
यात्रियों का कहना है कि कुछ दिनों पहले जिला मुख्यालय से सिसवा तक रोडवेज बस का संचालन शुरू हुआ, लेकिन कुछ ही दिनों बाद बंद कर दिया गया। इससे निजी बस व ऑटो चालकों की चांदी हो गई है। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि परिचालकों की कमी से परेशानी हो रही है। परिचालक मिलते ही सभी रूटों पर बसें संचालित होंगी। संवाद