{"_id":"65a92804bd69dc0a5c0f7d41","slug":"resolved-to-make-india-a-developed-nation-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-14159-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लिया संकल्प
Thu, 18 Jan 2024 07:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 18 Jan 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बृहस्पतिवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने नौतनवा विधान सभा के विकास खंड लक्ष्मीपुर के ग्राम पंचायत बैरवा जंगल में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार देश के एक बहुत बड़ी आबादी को रोजमर्रा की छोटी-मोटी जरूरतों के लिए होने वाले संघर्षों से बाहर निकालना चाहती है। इसलिए हम गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं के भविष्य पर जोर दे रहे हैं।
विकसित भारत संकल्प यात्रा सरकार की योजनाओं की संतृप्ति प्राप्त करने के लिए विस्तारित गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। इस अवसर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी, सीडीओ संतोष कुमार राय, प्रदीप सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष पांडेय, बबलू सिंह, ओमप्रकाश जायसवाल, दिनेश चंद्र तिवारी उपस्थित रहे। पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर व मंसूरगंज में कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख पनियरा वेदप्रकाश शुक्ल ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर मधु पांडेय, देव कुमार, रुपेश शर्मा, रानू सिंह, हरिश शाही, रामचंद्र यादव मौजूद रहे।
इसके बाद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पेडारी चौराहे पर स्थित एक स्कूल में भाजपा द्वारा आयोजित दीवार पर स्लोगन लेखन अभियान के अंतर्गत 'एक बार फिर मोदी सरकार' लिख कर कमल का फूल बनाया।