{"_id":"6862e2bcb4eede68290d0f7b","slug":"resolution-passed-against-merger-of-council-school-maharajganj-news-c-206-1-go11002-153297-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: परिषदीय स्कूल के विलय के खिलाफ प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: परिषदीय स्कूल के विलय के खिलाफ प्रस्ताव पारित
Tue, 01 Jul 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में सोमवार प्राथमिक स्कूल सिसवां में परिषदीय स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इसमें कम नामांकन के कारण परिषदीय स्कूलों के विलय का विरोध करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में कार्य समिति, संघर्ष समिति, सेवानिवृत्त परिषदीय शिक्षक, ग्राम प्रधान व सभासद शामिल हुए। संगठन के जिला मंत्री व सिसवां ब्लाॅक अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि कम नामांकन का आरोप लगाकर स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है जबकि विभाग ने परिषदीय स्कूलों के अगल बगल के निजी स्कूलों को मान्यता दी गई है।
प्रधान प्रतिनिधि अजय पांडेय ने कहा कि परिषदीय स्कूल ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा का सशक्त माध्यम है। इसमें गरीब- अमीर सभी के बच्चों को एक साथ शिक्षा मिलती है। समाज में जातिगत भेदभाव समाप्त करने में इनकी भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। कम नामांकन के कारण स्कूल बंद कर देने से सरकारी स्कूलों को कोई लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
नजदीक के निजी स्कूलों में गरीब अभिभावक प्रवेश कराने पर मजबूर होंगे। बैठक में धर्मेंद्र सिंह, पंकज सिंह, सत्यवान दूबे, धीरज कुमार शाही, रजत शुक्ला, नवीन शुक्ला आदि मौजूद रहे।