फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Research and industry-oriented courses will be given priority.

Maharajganj News: शोध और उद्योगोन्मुख पाठ्यक्रम होंगे प्राथमिकता

Fri, 22 May 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Research and industry-oriented courses will be given priority.
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त की गईं प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने कहा है कि विश्वविद्यालय में शोध का माहौल और बेहतर किया जाएगा। उद्योग जगत के साथ मिलकर उनकी जरूरतों के हिसाब से पाठ्यक्रम तैयार किए जाएंगे ताकि छात्रों को अच्छे पैकेज पर कैंपस प्लेसमेंट मिल सके।
विज्ञापन

प्रो. अनुपमा ने जन भवन (राजभवन) की ओर से एमएमएमयूटी के कुलपति के रूप में नियुक्ति का आदेश जारी होने के बाद अमर उजाला से अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध प्रकाशन बढ़ाने, साइटेशन की संख्या बढ़ाने के लिए भी कार्य किया जाएगा। छात्रहितों से जुड़े मुद्दे उनकी प्राथमिकता होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एमएमएमयूटी का गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां के पुरातन छात्र दुनियाभर में प्रमुख पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। यह बहुत अहम है। पुरातन छात्रों के साथ मिलकर विश्वविद्यालय को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एमएमएमयूटी नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) के टॉप-100 संस्थानों में शामिल है। एनआईआरएफ के टॉप-50 में लाना उनका लक्ष्य होगा। क्यूएस समेत दुनिया की प्रमुख रैंकिंग में विश्वविद्यालय के स्थान में सुधार हो, इसके लिए ठोस रणनीति बनाकर काम किया जाएगा। रैंकिंग में परसेप्शन का बहुत बड़ा योगदान होता है। पुरातन छात्र परसेप्शन बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed