फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Report will be sent for creation of new blocks

Maharajganj News: नए ब्लॉकों के सृजन के लिए भेजी जाएगी रिपोर्ट

Mon, 26 Dec 2022 07:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Report will be sent for creation of new blocks
नए ब्लॉकों के सृजन के लिए भेजी जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन

आयुक्त ग्राम्य विकास ने जिला प्रशासन से मांगी रिपोर्ट
दो से तीन ब्लॉकों के गठन की दिशा में हो सकती है पहल
महराजगंज। भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र महराजगंज जिले में नए ब्लॉकों के सृजन के संबंध में कवायद शुरू की गई है। आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग ने जिला प्रशासन से ब्लॉकों के सृजन के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। प्रशासनिक स्तर से भी खंड विकास अधिकारियों से भी सूचना उपलब्ध कराने को कहा गया है। सूचना मिलने के उपरांत उसे शासन को भेजा जाएगा।
कृषि प्रधान जिले के रुप में पहचाने जाने वाले महराजगंज में कुल 12 ब्लॉक हैं। ब्लॉकों की संख्या को बढ़ाने तथा अधिक आबादी के भार को कम करने के उद्देश्य से नए ब्लॉकों के सृजन की दिशा में भी पहल की जा रही है। आयुक्त ग्राम्य विकास की ओर से नए ब्लॉकों के सृजन के संबंध में जिला प्रशासन से प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक स्तर से पूर्व में भेजे गए भिटौली का प्रस्ताव तैयार है। अड्डा बाजार व हेवती में ब्लॉक बनाने के संबंध में आसपास के खंड विकास अधिकारियों से भी रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर ब्लॉकों के सृजन की सूचना भेजे जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

75 हजार से डेढ़ लाख की आबादी पर ब्लॉक गठित करने की है व्यवस्था
ब्लॉकों के सृजन के लिए न्यूनतम 75 हजार व अधिकतम डेढ़ लाख तक की आबादी को लिया जाना है। वर्ष 2016 में तत्कालीन विधायक सुदामा प्रसाद की पहल पर भिटौली को ब्लॉक बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था, मगर वह गति नहीं पकड़ सका था। भिटौली ब्लॉक बना तो डेढ़ लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। पनियरा, परतावल, घुघली व सदर क्षेत्र का दायरा कम होगा।

जिले में नए ब्लॉकों के सृजन के संबंध में आयुक्त ग्राम्य विकास की ओर से रिपोर्ट मांगी गई है। ब्लॉकों के स्तर से भी जानकारी ली जा रही है। जानकारी मिलने के बाद नए ब्लॉक के सृजन के संबंध में रिपोर्ट भेजी जाएगी।
- आरके पांडेय, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed