फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Report filed on sexual assault charges

Maharajganj News: यौन शोषण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 06 Aug 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Report filed on sexual assault charges
भिटौली। थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी एक युवती के छत से कूदकर गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री का करीब एक वर्ष से चौक थाना क्षेत्र के सेखुई निवासी एक युवक से संपर्क था। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण किया। लेकिन बाद में विवाह करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार इस घटना से मानसिक रूप से आहत युवती ने 26 जुलाई 2026 को घर की छत से छलांग लगा दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसकी पैर की हड्डी टूट गई और वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गई है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर भिटौली पुलिस ने आरोपी विष्णु गुप्ता के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed