फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Repairs begin on the collapsed portion of the Muglin-Pokhara road

Maharajganj News: मुग्लिन–पोखरा सड़क पर धंसे हुए हिस्से की मरम्मत शुरू

Fri, 05 Dec 2025 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Repairs begin on the collapsed portion of the Muglin-Pokhara road
सोनौली। मुग्लिन–पोखरा खंड के तनहू जिले के व्यास नगरपालिका-3 स्थित दुर्गा मंदिर के पास धंसी सड़क का चार माह बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। दो लेन की मौजूदा सड़क को अस्थायी तौर पर चार लेन तक किया गया था, लेकिन भारी वाहन दबाव के कारण अस्थायी दो लेन वाला हिस्सा जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह में धंस गया था।
विज्ञापन


मुग्लिन–पोखरा सड़क परियोजना (पूर्वी खंड) के इंजीनियर विष्णु प्रसाद पांडेय ने बताया कि करीब 100 मीटर सड़क धंसने के बाद उस क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही रोककर एकतरफा आवाजाही जारी है। धंसे हुए हिस्से से डामर हटाकर मरम्मत कार्य आज से शुरू कर दिया गया है। मुग्लिन–पोखरा सड़क के पूर्वी खंड अंतर्गत जामुने से आंबुखैरेनी तक 41.5 किमी हिस्से में चार लेन का निर्माण पूरा हो चुका है। इस खंड का काम 15 अप्रैल 2021 से शुरू हुआ था, जिसकी जिम्मेदारी चाइना कम्युनिकेशन कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिली थी।
विज्ञापन

बताया गया है कि वर्ष 2026 में रेखांकित किए गए इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ता देख एशियाई विकास बैंक के ऋण सहायता से इसे चार लेन में बनाया जा रहा है। पूर्वी खंड की लागत 6.21 अरब रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed