फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Repair work of Ramnagar-Marchahwa road will start from next week

Maharajganj News: रामनगर-मरचहवा मार्ग का मरम्मत कार्य अगले सप्ताह से शुरू

Tue, 02 Dec 2025 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Repair work of Ramnagar-Marchahwa road will start from next week
मार्ग के मरम्मत से 12 गांवों के लोगों को होगा फायदा
विज्ञापन


महराजगंज। रामनगर से मरचहवा तक के संपर्क मार्ग का मरम्मत कार्य अगले सप्ताह से शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस परियोजना पर लगभग 23 लाख रुपये खर्च होंगे। इस मार्ग के मरम्मत से करीब 12 गांवों के लोगों को फायदा होगा।

जानकारी के अनुसार, रामनगर से मरचहवा संपर्क मार्ग बेहद जर्जर अवस्था में है। यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। राहगीरों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में परेशानी होती है। इस मार्ग से बैरवा चंदनपुर, सोनपिपरी, परसा पांडेय, खोरिया बाजार, दुर्गापुर, बैरवा बनकटवा समेत अन्य गांवों के लोगों का आवागमन होता है। वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान में यह सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जगह-जगह बड़े गड्ढे बनने से वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। मोहन कुमार का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण एंबुलेंस और अन्य वाहनों को भी समय पर पहुंचने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

वर्जन

इस सड़क के विशेष मरम्मत के लिए विभाग की ओर से सभी प्रक्रिया पूरी हो गई है। अगले सप्ताह से मरम्मत शुरू करा दी जाएगी।
-नवनीत सिंह, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed