{"_id":"62e969d965d325068f015596","slug":"relief-to-farmers-from-intermittent-rain-maharajganj-news-gkp4458331179","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुक-रुककर हो रही बारिश से किसानों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुक-रुककर हो रही बारिश से किसानों को राहत
विज्ञापन
ग्राम पंचायत रतनपुर के टोला गंगापुर के पास कटान करती रोहिन।
- फोटो : MAHARAJGANJ
रुक-रुककर हो रही बारिश से किसानों को राहत
- मंगलवार की सुबह कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हुई
महराजगंज। जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है। मंगलवार को जिले में 14 मिलीमीटर बारिश हुई। इस दौरान कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हुई, जो फसल के लिए संजीवनी के समान है। दूसरी ओर, बारिश ने लोगों को गर्मी से भी राहत दी है।
खेती के समय में बारिश न होने से किसान परेशान थे। पिछले सप्ताह मौसम में बदलाव के साथ रुक-रुककर हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलों को कम कर दिया है। मंगलवार की सुबह सदर, पनियरा व परतावल में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हुई। इसके बाद किसान खेतों में खाद का छिड़काव करते नजर आए।
चौक, घुघली, मिठौरा, सिसवा, फरेंदा में हल्की बारिश हुई। नौतनवां कस्बे में पूरे दिन रिमझिम बारिश होती रही। उधर, बारिश की वजह से कई मोहल्लों में नालियां ओवरफ्लो होने से गंदा पानी रास्ते पर फैल गया। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
----------------------------------
अब तक हुई 154 मिलीमीटर बारिश
- इस साल 15 जून से दो अगस्त तक कुल 154 मिलीमीटर बारिश हुई है। जून में जिले में 71 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जबकि जुलाई में 60 मिलीमीटर बारिश हुई। अगस्त में अभी दो दिन बीते हैं। इस दौरान 23 मिलीमीटर बारिश हुई है। सोमवार को जिले में नौ मिलीमीटर बारिश हुई थी, जबकि मंगलवार को कुल 14 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
----------
कोट--
जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश फसलों के लिए अमृत के समान है। इसी तरह बारिश होती रही तो खेतों में नमी बनी रहेगी। इससे फसल अच्छी होगी।
- वीरेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी