फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Relief from heat due to light rain

Maharajganj News: हल्की बारिश से गर्मी से मिली राहत

Thu, 04 May 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 04 May 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Relief from heat due to light rain
बृहस्पतिवार को हल्बी बारिश से मौसम सुहाना हो गया, बूंदा बादि से बचने के लिए छाता लेकर जातीं युव
औसत तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा कम, आने वाले चार दिनों में बढ़ेगी गर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गर्मी से जूझ रहे लोगों को बुधवार दोपहर बाद राहत मिली। अचानक हल्की बारिश शुरू हो गई। इससे बाजार में खरीदारी कर लोग यहां-वहां छिपते नजर आए। हालांकि, दो घंटे की हल्की बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। रूक रूक कर हल्की बारिश होती रही। औसत तापमान छह डिग्री सेल्सियस कम रहा।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, बृस्पतिवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबादी हो सकती है। शुक्रवार से मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मई का औसत तापमान 38 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। इस मौसम में अधिकतम तापमान में गिरावट होने से हल्के ठंड का एहसास हो रहा है। बुधवार को देर शाम तक मौसम खराब रहा। पछुआ हवा की गति मध्यम रही। शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हुई। शहर के राधेश्याम ने बताया कि मई में मौसम में अचानक बदलाव होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम में उतार चढ़ाव होने से सेहत पर इसका असर दिख रहा है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले चार दिनों में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। पछुआ हवा चलेगी। शुक्रवार से मौसम साफ रहेगा। अधिकतम पारा 38 से 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम पारा 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। नमी थोड़ी सी कम होने संभावना दिख रही है। बृहस्पतिवार को जिले में कहीं कहीं हल्की बूंदाबादी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed