फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Relief from drizzle for some time, temperature dropped

Maharajganj News: बूंदाबांदी से थोड़ी देर के लिए मिली राहत, गिरा तापमान

Tue, 24 Sep 2024 08:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 24 Sep 2024 08:34 PM IST
विज्ञापन
Relief from drizzle for some time, temperature dropped
महराजगंज। बारिश न होने से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। मंगलवार को दोपहर में हुई हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को कुछ देर के लिए राहत दिलाई। उसके बाद फिर लोग पसीना से तरबतर होने लगे। पिछले कई दिनों से तापमान तेज धूप के कारण 36 डिग्री तक पहुंच रहा है। बूंदाबांदी के बाद तापमान 33 डिग्री सेंटीग्रेट रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

पिछले 15 दिन से गर्मी में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। लगातार निकल रही तेज धूप ने तापमान 30 डिग्री से बढ़कर 36 तक पहुंच गया है। बारिश की कमी और हवा न चलने के कारण दिन ही नहीं रात में भी लोगों का पीछा गर्मी ने नहीं छोड़ा। मौसम विभाग की माने तो इससे पहले वर्ष 1998 में ऐसी गर्मी सितंबर माह में पड़ी थी, जब तापमान 38 डिग्री तक जा पहुंचा था।
विज्ञापन

इस बार तापमान भले ही 36 डिग्री तक रहा हो लेकिन लोगों ने 46 डिग्री की गर्मी महसूस की। बादलों के छाए होने के कारण लोगों को उम्मीद है कि मानसून लौटते समय बारिश कर सकता है। मौसम विभाग का भी यही मानना है कि मानसून की वापसी के दौरान बारिश हो सकती है। जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि मानसून की वापसी प्रारंभ हो गई है। उम्मीद है कि एक दो दिन में बेहतर बारिश से मौसम सामान्य हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed