फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Relief from cold due to sunshine, melting continues in the evening

Maharajganj News: धूप निकलने से ठंड से मिली राहत, शाम को गलन बरकरार

Sun, 11 Feb 2024 06:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 11 Feb 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
Relief from cold due to sunshine, melting continues in the evening
महराजगंज। दिन में धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन शाम को गलन बरकरार रही। मौसम वैज्ञानिकों ने कुछ दिन में न्यूनतम पारा बढ़ने की संभावना जताई है। इसकी वजह उत्तर पश्चिमी हवाओं का कमजोर होना है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि एंटी साइकलॉन की वजह से उत्तर पश्चिमी हवाएं रुक रही हैं। इससे सर्दी में थोड़ी राहत मिल रही है। यह राहत बुधवार तक बनी रह सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार को दिन में खिली धूप की वजह से लोगों को सर्दी के सितम से राहत मिली। सुबह हल्के कोहरे ने लोगों को परेशान किया। सुबह आठ से धूप तेज हो गई। लोगों को छतों-छज्जों और पार्कों में धूप सेंकते देखा गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, एंटी साइकलॉन की वजह से उत्तर पश्चिमी हवाएं रुक रही हैं। इस वजह से सर्दी में थोड़ी राहत मिल रही है। यह राहत बुधवार तक बनी रह सकती है।
विज्ञापन

भूगोल विभाग जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर दिवाकर सिंह ने बताया कि शुक्रवार तक मौसम साफ रहेगा। सुबह व शाम को तेज ठंड पड़ सकती है। इसके साथ ही घना कोहरा रह सकता है। दोपहर में चमकदार धूप और मध्यम हवाओं की वजह से सर्दी का एहसास कम रह सकता है। तापमान में भी बढ़ोतरी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed