फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Reliance Bio Energy will set up an agricultural waste plant in Amda.

Maharajganj News: अमड़ा में कृषि अपशिष्ट का प्लांट लगाएगा रिलाएंस बायो एनर्जी

Tue, 21 Nov 2023 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Reliance Bio Energy will set up an agricultural waste plant in Amda.
- 125 करोड़ के निवेश की तैयारी, 100 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रूप से मिलेगा रोजगार
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। रिलायंस बायो एनर्जी लिमिटेड ने भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र झुलनीपुर के पास अमड़ा में कृषि अपशिष्ट पर आधारित प्लांट लगाने की इच्छा जताई है। उनकी मांग के क्रम में प्रशासन की ओर से 14 एकड़ भूमि देने पर सहमति बनी है। माना जा रहा है कि भूमि हस्तांतरित होने के बाद रिलायंस काम शुरू कर देगा। प्लांट लगाने में रिलायंस लगभग 125 करोड़ रुपये का निवेश करेगा तथा प्लांट के बन जाने से लगभग 100 से अधिक लोग सीधे तौर पर रोजगार से जुड़ सकेंगे।



भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र व निचलौल तहसील के झुलनीपुर के पास स्थित अमड़ा ग्राम सभा में 39 एकड़ सीलिंग की भूमि उपलब्ध है। शासन ने निवेशकों को प्लांट लगाने के लिए प्रोत्साहित किया तो भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र को व्यवसायिक दृष्टि से अहम मानते हुए यहां पर प्लांट लगाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग बढ़ गई। तत्कालीन जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने 39 एकड़ में से 25 एकड़ भूमि उद्याेग केंद्र को औद्योगिक विकास के लिए उपलब्ध कराया है। अब जबकि रिलायंस ने भी कृषि अपशिष्ट पर आधारित प्लांट लगाने मेंं रूचि दिखाई है, तो जिलाधिकारी अनुनय झा ने भी उन्हें 14 एकड़ भूमि आवंटित करने के संबंध में अपर मुख्य सचिव व निदेशक नेडा को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


इस प्लांट के लगने से कृषि प्रधान जिले में कृषि अपशिष्ट का बेहतर निस्तारण हो सकेगा, वहीं यह आर्थिक रूप से स्थानीय लोगों के विकास में सहायक होगा।



---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


10 एकड़ में स्थापित होगा प्लांट, चार एकड़ में होगा स्टोर



कृषि अपशिष्ट को निस्तारित करने के लिए जो प्लांट लगाया जाएगा उसमें लगभग 10 एकड़ भूमि लगेगी। इसके साथ ही चार एकड़ भूमि का उपयोग कृषि अपशिष्ट व तैयार उत्पाद को सुरक्षित रखने के लिए किया जाएगा।

--------------------------------




जैव उर्जा नीति के तहत नेडा की ओर से 30 वर्ष के पट्टे पर भूमि उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया था। रिलायंस का कार्य इसी प्रकार का है, ऐसे में यदि उसे भूमि मिल गई तो कृषि अपशिष्ट आधारित प्लांट लगाने में सहूलियत होगी।

-गोविंद तिवारी, परियोजना अधिकारी नेडा



-------------------------------

कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट लगाने के लिए प्रशासन से 25 एकड़ भूमि की मांग की गई थी। प्रशासन की ओर से 14 एकड़ जो भूमि देने को कहा जा रहा है वह कंपनी को पसंद है। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। ऊपर से दिशानिर्देश मिलते ही अगला कदम उठाया जाएगा।



-संजय सिन्हा, वरिष्ठ प्रबंधक रिलाएंस

--------------------------------



निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। रिलाएंस कंपनी की ओर से प्लांट लगाने के लिए अमड़ा में 14 एकड़ भूमि को उपलब्ध कराने की दिशा में पहल शुरू की गई है। प्लांट लगने से जहां निवेशकों के लिए अच्छा माहौल तैयार होगा, वहीं जिले के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

-अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed