{"_id":"60e4a20c8ebc3e965e656fcd","slug":"relave-steshan-ke-shauchaalay-par-taala-maharajganj-news-gkp40091557","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन के शौचालय पर ताला, यूरिनल गंदगी के पटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन के शौचालय पर ताला, यूरिनल गंदगी के पटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के शौचालय पर ताला
नौतनवां (महराजगंज)। भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से आठ किमी की दूरी पर बसा नौतनवां रेलवे स्टेशन बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। रेलवे परिसर में मौजूद शौचालय में हमेशा ताला जड़ा रहता है तो यूरिनल गंदगी से पटे हैं। प्लेटफार्म पर लगा वाटर एटीएम भी बंद है। कई पानी की टोटियां एवं इंडिया मार्क हैंडपंप भी खराब हैं। यात्रियों को शौच एवं शुद्ध पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। रेल परिसर के चारों ओर फैली गंदगी एवं सड़क पर पसरे गंदे पानी के कारण यात्रियों का स्टेशन पर पहुंचने में परेशानी होती है।
व्यापारी नेता संतोष जायसवाल ने कहा कि नौतनवां रेलवे स्टेशन पर दूर-दराज से आने वाले यात्री अक्सर रात में पहुंचते हैं। उनके ठहराने एवं शुद्ध पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं है। स्टेशन पर लाकर की व्यवस्था न होने से यात्रियों के लिए अपने सामान की सुरक्षा भी करनी पड़ती है। यात्री रोशनी थापा ने कहा कि शौचालय में हमेशा ताला बंद होने के कारण महिला यात्रियों को शौच के लिए परेशानी झेलनी पड़ती हैं। समस्या दूर करने के लिए जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। मंगल बहादुर कहते हैं कि प्लेटफार्म पर कई महीनों से मलबा गिराकर छोड़ दिया गया है। यात्री हबीब खान का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का टोटा होने के साथ ही चारों ओर फैली गंदगी की दुर्गंध से स्टेशन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करना मुश्किल हो जाता है।
स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार का कहना है कि यात्री सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाता है। निर्माण होने के कारण प्लेटफार्म पर मलबा पड़ा हुआ है, कार्य पूर्ण होते ही स्टेशन की सफाई करा दी जाएगी। शौचालय की जरूरत पड़ने पर यात्री उसकी चाबी लेकर उसका उपयोग कर सकते हैं। वाटर एटीएम, हैंडपंप एवं एटीवीएम मशीन खराब होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। जल्द ही उसकी मरम्मत कराकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएंगी।