फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   relatives of girlfriend beat lover to death with a stick

ऑनर किलिंग: प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को डंडे से पीटकर की हत्या, धोखे से बुलाकर सुलाई मौत की नींद

Fri, 09 Jun 2023 05:38 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Jun 2023 05:38 PM IST
सार

पनियरा थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
 

विज्ञापन
relatives of girlfriend beat lover to death with a stick
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रपंच के मामले में प्रेमी को लाठी डंडे से पीटकर मारा डाला गया। प्रेमिका के घर वाले घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। प्रथम दृष्टया मिले तथ्यों के आधार पुलिस इसे आनर किलिंग से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, युवक के पट्टीदार के घर मुंडन संस्कार का कार्यक्रम था। बृहस्पतिवार रात्रि में आर्केस्ट्रा चल रहा था। युवक अरुण भारती (20) मुंडन संस्कार में भोजन करके अपने घर पर सोने के लिए चला गया। कुछ देर के बाद युवक का दोस्त उसके घर पर आया और कहा कि दोस्त चलो घूमने चलते हैं। युवक दोस्त की बात मानकर उसके साथ चला गया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक को उसका दोस्त उसके प्रेमिका के घर बगल से लेकर जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे प्रेमिका के परिजनों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया और उसको पीट पीटकर जाने से मारने के बाद फरार हो गए। मृतक युवक की मां सोनी देवी की रो रोकर बुरा हाल है। मृतक की तीन बहन प्रिया, अंजली नीतू हैं। युवक पूना से कमाकर तीस मई को घर पर आया और एक पांच दिन पूर्व अपने निर्माणाधीन मकान छत लगवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मुख्य आरोपी भाजपा नेता के मकान पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, हैवानियत में गई थी बच्ची की जान


बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले से ही युवक गांव में एक लड़की से फोन पर बात करता था, उसकी जानकारी लड़की के घरवालों को हो गई थी। उसी समय लड़की के परिजनों ने युवक को जान से मारने की धमकी दिया था।

पनियरा थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed