{"_id":"67f9708227e531e43600ac2f","slug":"relatives-kept-wandering-mother-and-child-died-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-146721-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भटकते रहे परिजन, जच्चा-बच्चा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भटकते रहे परिजन, जच्चा-बच्चा की मौत
Sat, 12 Apr 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
पनियरा। क्षेत्र के रजौड़ा गांव निवासी महिला को प्रसव के दौरान एक बच्चा सुरक्षित जन्म लिया। दूसरे की प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मामले में थाने में तहरीर नहीं दी है।
जानकारी के अनुसार, पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजौड़ा की सुनीता गर्भवती थी। उसके पेट में जुड़वा बच्चे थे। शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा लाया गया। जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। उसी दौरान दूसरे बच्चे के जन्म के समय महिला की स्थिति बिगड़ गई। मामला गंभीर देख डाॅक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजन उसे जिला अस्पताल न ले जाकर एक निजी अस्पताल ले गए। यहां उसे भर्ती कर पहले इलाज किया गया। यहां भी महिला की हालत खराब होने लगी। निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला को रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर दूसरे अस्पताल जा रहे थे। इस बीच हालत ज्यादा खराब हो गई और पेट में ही दूसरे बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान सुनीता ने भी दम तोड़ दिया। जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं मामले में महिला के पति रामू ने बताया कि समझ में नहीं आ रहा की मौत कैसे हो गई। समय से अस्पताल लेकर पहुंचने के बाद भी जान नहीं बची।
थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह के अनुसार, मौखिक सूचना पर शव को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।