फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Registry closed in post office, now send mail by speed post

Maharajganj News: डाकघर में बंद हुई रजिस्ट्री अब स्पीड पोस्ट से भेजिए डाक

Thu, 02 Oct 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Registry closed in post office, now send mail by speed post
महराजगंज। चार दिन जूझने के बाद बुधवार को प्रधान डाकघर की गड़बड़ी दुरुस्त होने से ठप पड़े सभी कार्य पहली अक्टूबर को प्रारंभ हो गए। प्रधान डाकघर में आधार सुधार व अपडेट का बढ़ा चार्ज प्रभावी कर दिया गया है। डाक विभाग के नए फैसले के तहत 1854 में शुरू हुई रजिस्ट्री सेवा को बंद कर दिया गया है। अब रजिस्ट्री सेवा की इच्छा रखने वाले लोगों को भी स्पीड पोस्ट सेवा का विकल्प चुनना होगा।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर की लीज लाइन खराब होने के कारण शुक्रवार को प्रधान डाकघर के सभी कार्य बंद हो गए थे। मंगलवार देर शाम पहुंची टेक्निकल टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद समस्या को दूर कर दिया। बुधवार से पहले की तरह सभी कार्य होने लगे। बुधवार से ही वर्षों पुरानी रजिस्ट्री सेवा को बंद कर दिया गया है। रजिस्ट्री के माध्यम से 26 रुपये में पूरे देश में कहीं भी डाक भेजा जा सकता था। हालांकि इसमें काफी समय लग जाता था। निजी सेवा प्रदाता कंपनियों से प्रतिस्पर्धा कड़ी होने के कारण डाक विभाग पिछड़ रहा था। डाक विभाग ने डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के बाद रजिस्ट्री सेवा को स्पीड पोस्ट में तब्दील कर दिया है। बुधवार रजिस्ट्री के लिए आए लोगों को अपनी डाक स्पीड पोस्ट से भेजनी पड़ी। इसे ट्रैकिंग सिस्टम से भी जोड़ा गया है। डाक कर्मियों के मुताबिक स्पीड पोस्ट सेवा रजिस्ट्री से महंगी है। बुधवार को प्रधान डाकघर में रजिस्ट्री के लिए 36 डाक को स्पीड पोस्ट किया गया।
विज्ञापन

वजन व दूरी के आधार पर शुल्क
स्पीड पोस्ट का चार्ज वजन व दूरी पर तय किया जाता है। 50 ग्राम तक के पार्सल पर 19 रुपये, 250 ग्राम तक पर 24 रुपये और 500 ग्राम तक के लिए 28 रुपये का भुगतान कर जनपद में कहीं भी भेजा जा सकता है। 200 किमी के दायरे में 50 ग्राम तक के लिए 47 रुपये, 250 ग्राम तक के 59 रुपये, 500 ग्राम के 70 रुपये की दर निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार अपडेट कराना महंगा
जनपद के प्रधान डाकघर में आधार सुधार और नया आधार कार्ड तैयार करने की सुविधा हर दिन उपलब्ध है जिसके लिए अलग काउंटर भी तय है। लेकिन बुधवार आधार सुधार के लिए पहुंचे लोगों से संशोधित दर पर अधिक चार्ज लिया गया। आधार पटल इंचार्ज राज निगम ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड अपडेट करने की फीस बढ़ाई है। नई सूची के अनुसार, बाल आधार (7 से 14 वर्ष) की बायोमैट्रिक कराने पर 100 रुपये की जगह 125 रुपये लिए गए। 15 से 17 साल के बीच कोई अपडेशन शुल्क नहीं लगेगा। नाम, पता, पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग (जेंडर) अपडेट कराने की फीस 50 से बढ़ाकर 75 रुपये कर दी गई है। बुधवार को 12 आधार कार्ड में सुधार और तीन बच्चों के आधार बायोमेट्रिक किए गए।

फाल्ट सही होने के बाद चार दिनों से ठप कार्य बुधवार को फिर से शुरू हो गए है। विभाग से मिले निर्देश के क्रम में रजिस्ट्री सेवा बंद की गई। स्पीड पोस्ट को पहले से बेहतर किया गया है। अब स्पीड पोस्ट की डिलीवरी तभी होगी जब रिसीवर डाक विभाग की ओर से भेजे गए ओटीपी को कंफर्म करेगा। ग्राहक कहीं से भी ऑनलाइन बुकिंग व भुगतान कर सकते हैं। एसएमएस अलर्ट और रियल-टाइम ट्रैकिंग की सहूलियत दी जा रही है। आधार अपडेशन का नया रेट भी बुधवार से शुरू कर दिया गया है।
- योगेश शर्मा, पोस्टमास्टर, प्रधान डाकघर, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed