फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Registration certificate will be converted into smart card

Maharajganj News: स्मार्ट कार्ड में तब्दील किया जाएगा पंजीकरण प्रमाण पत्र

Mon, 15 Sep 2025 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Registration certificate will be converted into smart card
महराजगंज। परिवहन विभाग डीएल के बाद अब आरसी (पंजीकरण प्रमाण पत्र) को भी स्मार्ट करने जा रहा है।
विज्ञापन

शासन स्तर पर इसकी मंजूरी मिल गई है। आवेदक को 200 रुपये फीस देनी होगी। इसके बाद उन्हें पेपर के बजाय कार्ड के रूप में रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसमें लगी चिप में वाहन संबंधी पूरा ब्योरा होगा। जानकारी के अनुसार, वाहनों के आरसी कागजात को स्मार्ट कार्ड में तब्दील किया जाएगा। इसमें माइक्रो चिप के साथ क्यूआर कोड भी रहेगा। इससे असली-नकली की पहचान आसानी से हो जाएगी। कार्ड को मशीन में लगाते ही गाड़ी का इंजन नंबर, चेसिस, वाहन नंबर आ जाएगा। वाहनों के पंजीकरण अभी शोरूम पर होते हैं। प्रमाणपत्र भी वहीं से जारी होते हैं। नई व्यवस्था के तहत वाहनों के डीलर आरसी जारी नहीं करेंगे बल्कि वाहन मालिक को आरसी का नंबर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed