फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Reflectors will be installed on trolleys in view of fog.

Maharajganj News: कोहरे के मद्देनजर ट्रालियों पर लगेंगे रिफ्लेक्टर

Sat, 13 Dec 2025 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Reflectors will be installed on trolleys in view of fog.
कोहरे के मद्देनजर ट्रॉलियों पर लगाए जाएंगे रिफ्लेक्टर
विज्ञापन


15 से 22 दिसंबर तक ट्रैफिक पुलिस का अभियान
महराजगंज। कोहरे भरी सड़क पर ट्रालियां अक्सर दुर्घटना की वजह बनती हैं। ट्रॉलियों में डीपर या इंडीकेटर न होने के कारण इन्हें देखना मुश्किल होता है। इन दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस 15 से 22 दिसंबर तक अभियान चलाने की तैयारी में है।
एआरटीओ कार्यालय के मुताबिक, जनपद में कुल 24,719 ट्रैक्टर-ट्रालियों का पंजीकरण है। कोहरे भरी सड़क पर ट्रैक्टर तो डीपर इंडिकेटर के कारण नजर आता है लेकिन ट्रॉलियां निकट जाने पर ही दिखती हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ती है। दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ट्रॉलियों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने की रूपरेखा तय की है। 15 से 22 दिसम्बर पूरे जिले में अभियान चलाकर ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। इससे पहले विभाग ने नवंबर यातायात माह में दोपहिया व चार पहिया वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर चस्पा कराया।
विज्ञापन


वर्जन

15 दिसंबर से ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान चलाया जाएगा। ताकि कोहरे भरी सड़क पर ट्रालियों को देखने में किसी तरह की असुविधा का सामना अन्य वाहन चालकों को न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरुणेंद्र प्रताप सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed