फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Reducing the number of voters in UP is an insult to the state: Ajay Rai

यूपी में मतदाताओं की संख्या घटाना प्रदेश का अपमान: अजय राय

Thu, 08 Jan 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Reducing the number of voters in UP is an insult to the state: Ajay Rai
फरेंदा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष।
फरेंदा। एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग का निर्णय जल्दबाजी में लिया गया फैसला है। इससे प्रदेश के अधिकांश मतदाताओं का नाम कटा है, मतदाता की संख्या घटाना यूपी का अपमान है। जिससे प्रदेश भी काफी कमजोर होगा। यह बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने फरेंदा में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं के स्वागत के दौरान कहीं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रदेश के सभी सीटोेें पर संगठन सृजन के माध्यम से मजबूत करने का काम पार्टी कर रही है। अगर पार्टी की ताकत मजबूत होगी तभी हम चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर पाएगें। जिसको लेकर संगठन काम कर रहा है। एसआईआर को लेकर काफी कम समय दिया गया। करीब दो करोड़ से अधिक मतदाताओं का नाम कटा है। यूपी बड़ा प्रदेश है इसको और अधिक समय देना चाहिए था। यह जानबूझ कर निर्णय लिया गया है जिससे प्रदेश कमजोर हो। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महराजगंज पूर्व से ही कांग्रेसियों का रहा है, यहां पर पूर्व सांसद हर्षवर्धन ने संघर्ष किया है। कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि दो करोड़ से अधिक मतदाताओं का नाम काटा गया है। उनका नाम रहना चाहिए थे, रोजगार के लिए जो लोग बाहर गए है उनका भी नाम काट दिया गया है। वोटर लिस्ट में नाम जरूर जुड़वाने का काम करें। सरकार की जिम्मेदारी है कि लोगों को खोज कर उनका नाम जोड़ा जाय। वोटर बनाने का काम चुनाव आयोग का है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह पर भी गलत बयान दिल्ली की सीएम दे रही है। देश के सभी प्रदेशो में चुनाव मजबूती से लड़ेगी कांग्रेस पार्टी। मनरेगा मजदूरों के लिए संजीवनी साबित हुआ है लेकिन सरकार उसको भी हटाने का काम कर रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय सिंह, झिनकू चौधरी, आलोक प्रसाद,त्रिभुवन मिश्रा, बबलू सिंह, अवनीश पाल, जयप्रकाश लाल, डॉ रामनरायन चौरसिया, गोपाल शाही, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed