{"_id":"6a2c6b55b92b0abc5f0602ac","slug":"reduced-water-intake-due-to-the-change-in-weather-has-led-to-an-increase-in-issues-like-dehydration-vomiting-and-diarrhea-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-179099-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मौसम में बदलाव से कम पी रहे पानी, डिहाइड्रेशनव उल्टी-दस्त की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मौसम में बदलाव से कम पी रहे पानी, डिहाइड्रेशनव उल्टी-दस्त की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़
डॉक्टरों ने शरीर में पानी की कमी को बताया इन बीमारियों का कारण
महराजगंज। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। तेज धूप, उमस और बीच-बीच में बारिश की वजह से जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सुबह से ही लोग पर्ची कटवाने के लिए लाइन में खड़े नजर आए।
अस्पताल में सबसे अधिक डिहाइड्रेशन, उल्टी, दस्त और डायरिया से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार अत्यधिक गर्मी और शरीर में पानी की कमी के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। बच्चों और बुजुर्गों में इन समस्याओं के मामले अपेक्षाकृत अधिक देखने को मिल रहे हैं।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन ओपीडी में लगभग 80 से 90 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें करीब 20 मरीज डिहाइड्रेशन से प्रभावित होते हैं। इसके अलावा उल्टी, दस्त और पेट संबंधी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। चार-पांच दिन पहले इन बीमारियों के 50 से 60 मरीज पहुंचते थे।
विज्ञापन
डॉ. पवन सिंह ने लोगों को गर्मी और उमस के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, ताजे और स्वच्छ भोजन का सेवन करना तथा बाहर निकलते समय धूप से बचाव करना आवश्यक है। साथ ही खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से बचने और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।