फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   recovery of money to past pradhan

दुरुपयोग की गई आधी धनराशि की वसूली पूर्व प्रधान से होगी

Sat, 08 Jan 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
recovery of money to past pradhan
दुरुपयोग की गई आधी धनराशि की वसूली पूर्व प्रधान से होगी
विज्ञापन

नौतनवा ब्लॉक के अराजी सरकार उर्फ बैरियहवा में 153 शौचालय की धनराशि के दुरुपयोग का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नौतनवां ब्लॉक के ग्राम अराजी सरकार उर्फ बैरिहवा में 153 शौचालय निर्माण में दुरुपयोग की गई धनराशि में से आधी धनराशि की वसूली पूर्व ग्राम प्रधान से की जाएगी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने ब्याज समेत दुरुपयोग की गई धनराशि 1964520 में से आधी धनराशि के रूप में 982260 रुपये की धनराशि पूर्व प्रधान से वसूले जाने का आदेश जारी किया है।

नौतनवां ब्लॉक के ग्राम अराजी सरकार उर्फ बैरिहवा के ग्रामीणों की तरफ से ग्राम में आए व्यक्तिगत शौचालय की धनराशि की बात कही गई थी, जिसकी जांच 22 सितंबर 2019 को जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने की। जांच आख्या के अनुसार तत्कालीन प्रधान व सचिव प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए, जिसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन स्पष्टीकरण नहीं प्राप्त कराया गया। मामले में कुल 1964520 रुपये के दुरुपयोग की बात सामने आने पर आधी धनराशि की वसूली ग्राम पंचायत सचिव संजय पांडेय से किए जाने को लेकर डीपीआरओ की ओर से पहले ही पत्र जारी किया जा चुका है। जबकि आधी धनराशि की वसूली पूर्व प्रधान मोहन से किए जाने के लिए जिलाधिकारी ने भी आदेश जारी किया है। जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने बताया कि शौचालय के दुरुपयोग की गई धनराशि मेें से आधी धनराशि की वसूली पूर्व प्रधान से होगी। सचिव से वसूली के लिए पहले ही पत्र जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed