फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   receive anudan of 80 lakh

अनुदान के रुप में मिले 80 लाख, स्वरोजगारियों को मिलेगी राहत

Sun, 08 Aug 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
receive anudan of 80 lakh
अनुदान के रुप में मिले 80 लाख, स्वरोजगारियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

- एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत फर्नीचर व्यवसाय की गति बढ़ाने में मिलेगी मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। एक जनपद- एक उत्पाद योजना के तहत चयनित फर्नीचर उद्योग को जिले में रफ्तार देने की बाधा दूर हो गई है। कोरोना काल में योजना के तहत रोकी गई अनुदान की धनराशि जिले को प्राप्त हो गई है। अनुदान के रुप में 80 लाख की धनराशि मिलने के बाद बड़ी संख्या में बेरोजगारों को योजना से जोड़ते हुए लाभान्वित किया जाएगा।
एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत जिले में फर्नीचर उद्योग को चयनित करते हुए उसके विकास की दिशा में नियमित रुप से कदम उठाया जा रहा है। उद्देश्य है कि योजना के तहत फर्नीचर व्यवसाय को न सिर्फ जिले में व्यापक रुप दिया जाए बल्कि यहां के उत्पादों को राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी मिल सके। कोरोना के संक्रमण काल में अनुदान की धनराशि न मिलने से लाभार्थियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने में समस्या आ रही थी, अब शासन द्वारा धन उपलब्ध कराए जाने से समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

सहायक प्रबंधक मनीष जैसवार ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत जिले को 80 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। इससे जहां आवेदन करने वालों को लाभान्वित किया जा सकेगा, वहीं फर्नीचर व्यवसाय में जिले को उत्कृष्ट पहचान भी दिलाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed