फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Read paragraph based questions and reading

Maharajganj News: पैराग्राफ पर आधारित प्रश्नों को पढ़ें और रीडिंग करें

Tue, 20 Feb 2024 09:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 20 Feb 2024 09:09 PM IST
विज्ञापन
Read paragraph based questions and reading
महराजगंज। सीबीएसई अंग्रेजी की कक्षा 10 वीं की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना बहुत ही आसान है। परीक्षार्थियों को चाहिए की जो 15 मिनट का समय प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिया जाता है, उसका उपयोग पैराग्राफ को पढ़ने में करें। प्रथम रीडिंग के बाद पैराग्राफ पर आधारित प्रश्नों को पढ़ें और द्वितीय रीडिंग करें। प्रायः पहले प्रश्न का उत्तर पहले पैराग्राफ में मिल जाता है। यदि 15 मिनट के रीडिंग टाइम में परीक्षार्थी एक रीडिंग पैराग्राफ को भी समझ कर उनका उत्तर अपने दिमाग में सेट कर लेते हैं तो उनकी आगे की राह आसान हो जाती है।
विज्ञापन

ये बातें जवाहर नवोदय विद्यालय महराजगंज के अंग्रेजी शिक्षक हरिबंश चौरसिया ने कही। उन्होंने परीक्षा को देखते हुए छात्र-छात्राओं को बेहतर ढंग से तैयारी करने के सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि ग्रामर के प्रश्नों को सुगमता से करने के लिए परीक्षार्थियों को चाहिए कि किसी सीबीएसई द्वारा अधिकृत सैंपल पेपर से कम से कम 10 सेट ग्रामर के प्रश्नों को हल कर के अपने सब्जेक्ट टीचर से चेक करा लें और अपना संदेश स्पष्ट कर लें।
विज्ञापन

राइटिंग सेक्शन में लेटर को नए पेज पर उचित फॉर्मेट में लिखें और 120 शब्दों से अधिक न लिखें। एनालिटिकल पैराग्राफ में सबसे ऊपर उचित हेडिंग अवश्य डालें और अंतिम पैराग्राफ में अपना विचार लिखें। टेक्स्टबुक से पूछे गए 3 अंक वाले प्रश्नों के उत्तर चार से पांच वाक्यों में दें और लांग आंसर वाले प्रश्नों के उत्तर 10 से 12 वाक्यों में देने का प्रयास करें। ऐसा करने से आप समय समाप्त होने से 20 मिनट पहले ही सारे प्रश्नों का उत्तर लिख लेंगे और रिवीजन करने के लिए भी समय मिल जाएगा। टाइम मैनेजमेंट के लिए आप को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले कम से कम तीन सेट सैंपल प्रश्न पत्रों को हल करें और सुनिश्चित करें कि एक सेट प्रश्न पत्र को लगातार तीन घंटे बैठ कर एक सीटिंग में पूरा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed