फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   RCC found substandard, EO issued notice

Maharajganj News: मानक विहीन मिली आरसीसी, ईओ ने दी नोटिस

Sat, 22 Mar 2025 07:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 22 Mar 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
RCC found substandard, EO issued notice
महराजगंज। नगर पंचायत चौक में मानक विहीन कार्य कराए जाने की पुष्टि होने पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ नोटिस जारी की। नगर पंचायत के चौक में 1200 मीटर के लगभग आरसीसी सड़क का निर्माण वार्ड नंबर आठ सोनाड़ी देवी नगर के पोखरहवां टोले में कराया गया। संबंधित ठेकेदार ने मानक विहीन निर्माण कराया और खराब सीमेंट का उपयोग किया। वार्ड निवासी गिरजेश ने इसकी शिकायत शनिवार की सुबह ईओ से कर दी। भनक लगने पर ठेकेदार आरसीसी का सांचा खोलवाकर निर्माण पूरा दिखाने के प्रयास में जुट गया। इसी बीच जांच में तकनीकी टीम लेकर ईओ ओमप्रकाश पहुंच गए। उनके सामने सांचा खोलते ही आरसीसी सड़क बैठने लगी। खराब निर्माण गुणवत्ता पर ईओ ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही ठेकेदार को नोटिस जारी कर पूछा कि मानक विहीन कार्य कराकर विभाग को ठगने के प्रयास में क्यों न उन्हें ब्लैक लिस्टेड किया जाए। ईओ ने बताया कि ब्लैक लिस्ट में डालने को नोटिस दी गई है। ठेकेदार पूरा निर्माण दोबारा गुणवत्ता अनुरूप कराए अन्यथा काली सूची में डालकर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed