फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Raveena became DM for a day and Jeena became Superintendent of Police and Aanchal CDO

Maharajganj News: एक दिन के लिए रवीना बनी डीएम व जीना पुलिस अधीक्षक और आंचल सीडीओ

Thu, 12 Oct 2023 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Raveena became DM for a day and Jeena became Superintendent of Police and Aanchal CDO
एक दिन के लिए रवीना बनी डीएम व जीना पुलिस अधीक्षक और आंचल सीडीओ
फोटो
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक दिन के लिए बालिकाओं के हौसलों को लगे पंख
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति की ओर से विभिन्न कार्यालयों में पहुंचे बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बुधवार को विभिन्न कार्यालयों में पहुंची बालिकाओं को एक दिन का अधिकारी बनने का अवसर मिला। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने अपनी कुर्सी उन्हें दिया, जिस पर बैठकर उन्होंने विभागीय कामकाज के तौर-तरीकों को समझने का प्रयास किया।

पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के बैनर तले हुए सुरोखित शैशव कार्यक्रम के तहत सदस्यों के साथ पहुंची बालिकाओं में से रवीना ने जिलाधिकारी, जीना ने पुलिस अधीक्षक व आंचल ने मुख्य विकास अधिकारी बनकर प्रशासनिक, सुरक्षा व विकास के दृष्टि से किए जाने वाले कार्यों की बारीकियों को समझा। अधिकारियों ने सभी बालिकाओं को कार्य के तौर-तरीकों को बताया। सुरक्षा व विकास से जुड़े आने वाले शिकायतों को सुनने व उसके प्रभावी निराकरण के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि आज के बच्चे भविष्य में सफलता के नए आयाम स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने सभी बालिकाओं से उनके सपनों के बारे में पूछा तथा भविष्य में सफलता के लिए शुभकामना भी दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने सुरक्षा व्यवस्था व मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने विकास के बारे में बारीकियों की जानकारी दी। इस दौरान सोनी, अंकिता, रागिनी, आरती, सोनपरी, गीतांजलि, खूश्बू, शोभा आदि छात्रा के साथ जगरानी, मर्सी, मेरिन आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन के लिए प्रधान बनी ज्योति ने विकास कार्यों का लिया जायजा
नौतनवा। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बुधवार को छात्रा ज्योति को ग्राम पंचायत संंपतिहा का एक दिन के लिए सांकेतिक रूप पद ग्रहण कर ग्राम प्रधान बनाया गया। पंचायत संपत्तिहा में एक दिन के लिए ग्राम प्रधान बनी ज्योति ने गांव में भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के लिए कहा। इस दौरान ग्राम पंचायत ग्राम प्रधान इसरावती देवी, प्लान इंडिया के विवेक, अजय कुमार, रमेश चंद आदि मौजूद रहे। संवाद
------------------
एक दिन के लिए बनी प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी, आशा
लक्ष्मीपुर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बालिकाओं के हौसलों को पंख लग गए। कक्षा दसवीं की छात्रा अनामिका को प्राथमिकता विद्यालय पोखरहवा में एक दिन का प्रतीकात्मक प्रधानाध्यापिका बनाया गया था। अनामिका ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को संबोधित किया। इसके अलावा गुंजा प्रजापति को सेमरहवा, बबिता को दशरथपुर, अंजनी को टेढ़ी, साधना को गुलहरिया, ज्योति को लक्ष्मीपुर कैथवलिया, सरोज कुमारी को कोट कम्हरिया ग्राम पंचायतों में एक दिन के लिए प्रतीकात्मक ग्राम प्रधान बनाया गया था। महिमा को लालपुर, विभा को भठवा, सुमन को बनकटवा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर एक दिन के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी तरह नेहा को चखनी गांव और जाहिदा खातून को खुटहवा गांव में एक दिन के लिए आशा की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम समन्वयक रामकरन ने बताया कि बालिकाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए यह नवाचार किया गया।


गरिमा एक दिन के लिए उपजिलाधिकारी बनी, तो पूजा एसएसबी कमांडेंट
नौतनवा। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक छात्रा पूजा कमांडेंट तथा गरिमा एक दिन के लिए उपजिलाधिकारी बनी। दोनों छात्राओं ने कार्यालय में बैठकर कार्यों का संपादन किया। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बच्चियों को नौतनवां में शैक्षिक भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम के बाल संरक्षण कार्यकर्ता सुनील कुमार ने बताया कि सुरोखित शैशव कार्यक्रम के तहत नौतनवां ब्लाक के 8 गांवों में बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल शोषण एवं बाल यौन शौषण के मुद्दों पर समुदाय आधारित संगठन के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर कमांडेंट एसएसबी 66वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट अभिनव कुमार, कृष्ण कुमार, सुनील कुमार, पुष्पा चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed