फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rats and mice are sharing fever and pain

Maharajganj News: चूहे व छछूंदर बांट रहे बुखार के साथ दर्द

Wed, 10 Dec 2025 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Rats and mice are sharing fever and pain
महराजगंज। घर में किसी को ठंड लगने के बाद मांसपेशियों में पीड़ा महसूस हो रही तो सतर्कता बरतने की जरूरत है। यह वायरल व फ्लू जनित बुखार न होकर स्क्रब टायफस हो सकता है। जिला अस्पताल में ऐसे मामले पहुंचने लगे हैं जिसे फैलाने के लिए चूहे व छछूंदर जिम्मेदार हैं। मंगलवार को ओपीडी में इसके 13 रोगी पहुंचे। रोगियों की जांच रिपोर्ट के बाद उक्त रोग की पुष्टि चिकित्सकों ने की। इसके बाद दवा देकर एहतियात बरतने का परामर्श दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 723 रोगियों का उपचार हुआ। सर्वाधिक सर्दी जुकाम व बुखार के रोगी रहे। नए रोगियों में स्क्रब टायफस के रोगी पहुंचे। इन्हें ठंड लगने के बाद तेज बुखार व मांसपेशियों में असहनीय पीड़ा हो रही थी। डॉ. रंजन मिश्रा ने ऐसे रोगियों की जांच रिपोर्ट देखकर परामर्श दिया। बताया कि स्क्रब टायफस और लैप्टोस्पायरोसिस जीवाणुजनित संक्रामक रोगों की श्रेणी का है जो मुख्य रूप से चूहों और छछूंदर के माध्यम से फैलता है। इसका ख्याल रखें कि चूहा व छछूंदर घर में न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed