फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ration card holders will now receive SMS on their mobile

Maharajganj News: राशन कार्डधारकों को अब मोबाइल पर मिलेगी एसएमएस

Mon, 12 May 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 12 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ration card holders will now receive SMS on their mobile
महराजगंज। जिले के राशन कार्डधारकों को राशन वितरण की तारीख और समय की जानकारी उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए भेजी जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को राशन के लिए बार-बार कोटेदार के पास नहीं जाना पड़ेगा और न ही अनावश्यक चक्कर लगाने की जरूरत होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 66 हजार 619 अंत्योदय व 4 लाख 36 हजार 427 पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक हैं, जबकि अंत्योदय धारक की कुल 2 लाख 41 हजार 335 यूनिट है। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों की कुल 18 लाख 58 हजार 378 यूनिट है। पूर्ति विभाग की ओर से इस सुविधा की शुरुआत उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की है। कई बार उपभोक्ता को यह जानकारी नहीं होती थी कि राशन कब बंटेगा।
विज्ञापन

इससे वे कोटेदार के पास बार-बार जाकर समय और मेहनत दोनों की बर्बादी करते थे। अब यह प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक हो जाएगी। पूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिन राशन कार्ड धारकों के मोबाइल नंबर उनके राशन कार्ड से लिंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें एसएमएस के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त होगी। इस संदेश में यह बताया जाएगा कि उन्हें किस तारीख को राशन मिलेगा और वितरण केंद्र पर कब पहुंचना है। इससे उपभोक्ताओं को समय की बचत होगी और लंबी लाइन में लगने से भी राहत मिलेगी।

जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर अभी तक राशन कार्ड से लिंक नहीं हुआ है। उन्हें सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र या राशन डीलर के पास जाकर अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराएं, ताकि उन्हें भी इस सुविधा का लाभ मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed