फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ratanpur's team defeated Pahuni's team

Maharajganj News: रतनपुर की टीम ने पहुनी की टीम को हराया

Sat, 03 Jun 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 03 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ratanpur's team defeated Pahuni's team
विशम्भर नाथ जनता इण्टर कालेज रतनपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्धाटन करते सपा के लोकसभा प्रभा
मैन ऑफ द मैच पिन्टू साहनी को दिया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। विशम्भर नाथ जनता इंटर कॉलेज रतनपुर के खेल मैदान में दस दिवसीय आरसीसी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को पहुनी और रतनपुर के बीच खेल गया। रतनपुर की टीम ने आखिरी ओवर में पहुनी को हराकर मैच जीत लिया। फाइनल मैच का शुभारंभ सपा नेता डॉ. राजेश यादव ने किया।
पहुनी की टीम ने टास जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दस ओवर में पहुनी की टीम ने 111 रन बनाए। जवाब में उतरी रतनपुर की टीम ने आठ विकेट खोकर नौ ओवर तीन बाल में मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच पिन्टू साहनी को 46 रन 2 विकेट लेने पर दिया गया। मैच ऑफ द सीरीज पहुनी की टीम के आदर्श तिवारी को दिया गया।
विज्ञापन

फाइनल मैच की समाप्ति पर रतनपुर प्रथम विजेता टीम को आठ हजार नकद, शिल्ड व पदक, उप विजेता पहुनी की टीम को चार हजार नकद, शील्ड व पदक देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सूरज मद्धेशिया, सन्नी पासवान, उपेन्द्र यादव, रविन्द्र यादव, फिरोज खान, संदीप यादव, सिकंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed