{"_id":"6a2729f10a829e8d3d0cf482","slug":"rashtriya-bajrang-dal-protested-and-submitted-a-memorandum-demanding-a-fair-investigation-into-the-rape-case-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-178834-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राष्ट्रीय बजरंग दल ने प्रदर्शन कर दुष्कर्म के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राष्ट्रीय बजरंग दल ने प्रदर्शन कर दुष्कर्म के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर एकडंगा प्रकरण के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
महराजगंज। लक्ष्मीपुर एकडंगा क्षेत्र में युवती से कथित दुष्कर्म की घटना के विरोध में सोमवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी विशाल पुष्कर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए विशाल पुष्कर ने कहा कि थाना सिंदुरिया क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर एकडंगा में हुई घटना से जनपदवासियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ होने वाली ऐसी घटनाएं समाज में भय और असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न करती हैं। संगठन ने मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच कर दोषी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
ज्ञापन में दोषी को सख्त से सख्त दंड देने, उसकी संपत्ति की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई करने तथा घटना में सहयोग करने वाले व्यक्तियों पर भी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने, उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाने की भी मांग उठाई गई।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाना शासन-प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। इससे समाज में कानून के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत होगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति पर अंकुश लगेगा। इस दौरान सूरज तिवारी, अविनाश प्रजापति, आकाश तिवारी, सत्या, सुधीर प्रजापति, भोला पटेल, विजय प्रजापति, बिट्टू, पवन यादव समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।