{"_id":"64d5402258d7da769505d9a7","slug":"rape-with-seven-year-old-child-police-engaged-in-investigation-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-3689-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सात वर्षीय बच्चे से कुकर्म, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सात वर्षीय बच्चे से कुकर्म, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
घर से कुछ दूर दुकान पर टॉफी खरीदने गया था बच्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्चे से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के तीसरे दिन बच्चे की मां ने पुलिस को तहरीर दी। वहीं मामले की जानकारी लगाते ही पुलिस टीम गांव पहुंच घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार बच्चे की मां ने बताया कि 8 अगस्त की देर शाम को उनका सात वर्षीय लड़का घर से दक्षिण कुछ दूर स्थित एक दुकान पर टॉफी खरीदने गया हुआ था। जो काफी देर तक घर नहीं लौटा। अनहोनी की आशंका होने पर घर से बाहर निकल आसपास के लोगों से पूछताछ की। जिस दौरान पता चला की बहन के घर रह रहा एक व्यक्ति लड़के को पकड़ गांव से बाहर ले गया है। काफी देर तक लड़के की तलाश करती रही। इसी बीच लड़का आता दिखाई दिया। पूछताछ करने पर कुछ नहीं बताया। वहीं 9 अगस्त की सुबह जब बच्चे की तबीयत खराब हुई तो बच्चे से पूछताछ के बाद घटना की जानकारी हुई। बच्चे का इलाज कराने के बाद पुलिस को सूचना दी।
निचलौल क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध पटेल ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। बच्चे और उसकी मां की बयान पर गांव में पुलिस टीम पहुंच जांच पड़ताल कर रही है। जांच पड़ताल के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।