फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rape of teenage girl after entering the house, case registered

Maharajganj News: घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज

Fri, 08 Dec 2023 07:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 08 Dec 2023 07:31 PM IST
विज्ञापन
Rape of teenage girl after entering the house, case registered
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेला देखकर गांव के युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। घटना तीन माह पहले की है। लोकलाज के डर से किशोरी ने यह बात किसी को नहीं बताई। इसके बाद युवक उसे परेशान करने लगा और जबरिया संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। चार दिन पूर्व रास्ते में रोककर किशोरी को परेशान किया। थक हार कर उसने अपनी मां को आपबीती बताई। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने बताया कि तीन माह पूर्व मेरी तबीयत खराब हो गई थी। मैं इलाज कराने गई थी। घर पर मेरी 15 वर्षीय बेटी अकेले थी। इसी दौरान बगल का ही एक युवक घर में घुस गया और जबरन मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद भी वह हमेशा परेशान करता रहता था। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed