फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rape case on apo

शादी का झांसा देकर एपीओ ने रोजगार सेवक से किया दुष्कर्म

Thu, 12 Dec 2019 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
rape case on apo
एपीओ पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का केस
विज्ञापन

पीड़िता रोजगार सेवक ने कहा, नशीला पदार्थ खिलाकर तीन साल तक किया गया रेप
निचलौल थाने में आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निचलौल क्षेत्र में तैनात एपीओ (अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी) द्वारा रोजगार सेवक से शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसकी पोल तब खुली जब छह माह पहले एपीओ का तबादला हो गया। इसके बाद पीड़िता रोजगार सेवक ने थाने में शिकायत करने की सोची तो उसे उलझा कर रखा गया। रोजगार सेवक ने बीते सोमवार को निचलौल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण मैनेज का खेल शुरू हुआ लेकिन जब पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही तब बृहस्पतिवार को आरोपी एपीओ पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पीड़िता के मुताबिक एपीओ ने तीन साल पहले ही शादी करने का वादा किया था। इसके बाद वह ब्लॉक में मिलने पर चाय पिलाने के बहाने उसमें नशीली दवा मिला देते थे। इस तरह वह नशीली दवा खिलाकर तीन साल तक दुष्कर्म किया जाता रहा। छह माह पहले उनका तबादला हो गया तो उनसे शादी की बात की तब उन्होंने मना कर दिया। बार बार अनुरोध के बाद भी वह शादी के लिए तैयार नहीं हुए। इतना नहीं धमकी दी जाती रही कि अगर कहीं शिकायत हुई तो वह बदनाम कर देंगे। पीड़िता ने बताया कि लोकलाज के डर के वजह से कहीं शिकायत नहीं की। सोमवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले को लेकर पुलिस ने शुरू में हीलाहवाली की। लेकिन उच्चाधिकारियों से शिकायत की बात सुनकर क्षेत्राधिकारी ने मामले की जांच की। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही मिलने पर बृहस्पतिवार को आरोपी एपीओ के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया गया। मामले की विवेचना एसआई ध्रुव नारायण मौर्य को सौंपी गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में इंस्पेक्टर बिहागड़ सिंह यादव का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी एपीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed