फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   random inspection

जलापूर्ति सुविधा वाले 120 विद्यालयों का होगा रैंडम सत्यापन

Tue, 13 Jul 2021 09:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
random inspection
जलापूर्ति सुविधा वाले 120 विद्यालयों का होगा रैंडम सत्यापन
विज्ञापन

- प्रत्येक ब्लॉक के न्यूनतम 10-10 विद्यालयों की होगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जलापूर्ति सुविधा से संतृप्त विद्यालयों का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक से न्यूनतम 10-10 विद्यालयों का सत्यापन किया जाना है। जिला समन्यवयक निर्माण व खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन का कार्य कराया जाना है। शासन द्वारा परिषदीय शिक्षा में सुधार को लेकर कड़े कदम उठाए गए हैं।

जिले के सभी 12 विकास खंडों में कुल 1695 विद्यालय स्थित हैं। विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टोटी से जल उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है तथा उससे संबंधित काम भी कराए जा रहे हैं। प्रत्येक ब्लॉक में कराए गए कार्यों का रैंडम सत्यापन किया जाना है। सभी ब्लॉकों में न्यूनतम 10-10 विद्यालयों का रैंडम सत्यापन कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सत्यापन की जिम्मेदारी सबंधित ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी व जिला समन्यवयक निर्माण को सौंपी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने कहा कि जलापूर्ति सुविधा से जुड़े 10-10 विद्यालयों का रैंडम सत्यापन किए जाने को लेकर बीईओ व डीसी निर्माण को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे सत्यापन से जुड़े फोटोग्राफ्स व विवरण को भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

-----------------
यूपीपीसीएल है कार्यदायी संस्था
जिले के परिषदीय विद्यालयों में कराए जाने जलापूर्ति सुविधा को विकसित किए जाने का कार्य उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed