{"_id":"6222515d458fb366961666e6","slug":"randemisation-completed-counting-maharajganj-news-gkp4289053104","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना के लिए हुआ गणना पार्टियों का रैंडमाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना के लिए हुआ गणना पार्टियों का रैंडमाइजेशन
विज्ञापन

महराजगंज। विधानसभा सामान्य निर्वाचन की 10 मार्च को होने वाली मतगणना के लिए शुक्रवार को जिला सूचना विज्ञान केंद्र कक्ष में गणना पार्टियों का प्रथम रैंडमाइजेशन हुआ।
जिलाधिकारी सत्येंद्र की अध्यक्षता में हुए रैंडमाइजेशन में प्रत्येक विधानसभा मेें इस बार लगने वाले मतगणना टेबल के दृष्टिगत 19 पार्टियों का गठन किया गया है। इसमें से 14 पार्टियां ईवीएम, चार पार्टियां पोस्टल बैलेट व एक पार्टी सर्विस मतदाता (ईटीपीबीएस) से प्राप्त मतों की गणना करेगी। प्रत्येक विधानसभा में सहायता के लिए दो-दो निर्वाचन अधिकारी को और लगाया गया है। तीन पार्टियों को आरक्षित रखा गया है। आठ मार्च को दूसरा रैंडमाइजेशन प्रेक्षकों की मौजूदगी में होगा। तृतीय रेंडमाइजेशन के बाद कार्मिकों को गणना पटल निर्धारित किया जाएगा। रैंडमाइजेशन के दौरान प्रभारी अधिकारी कार्मिक गौरव सिंह सोगरवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज वर्मा व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार मौजूद रहे। संवाद