फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ramji se pooche Janakpur ki nari, bata da babua, logawa dela kahen gari.

Maharajganj Mahotsav: रामजी से पूछे जनकपुर की नारी, बता द बबुआ, लोगवा देला काहें गारी...

Mon, 03 Oct 2022 09:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2022 09:20 AM IST
सार

मैथिली ठाकुर ने भोजपुरी गीत ओ पहुंना, मिथिले में रहु ना, जौने सुख बा ससुुरारी में, तौन सुख बा कहुं नां सुनाकर लोगों की वाहवाही लूटी। हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की, ये रामायण है पुण्य कथा श्रीराम की... प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। ले चला अपनी नगरिया, अवध बिहारी सांवरिया और नगरी हो अयोध्या सी, रघुकुल सा घराना हो, चरण हो राघव के जहां मेरा ठिकाना... गाकर लोगों को सुर सरिता में खूब गोते लगवाए।

विज्ञापन
Ramji se pooche Janakpur ki nari, bata da babua, logawa dela kahen gari.
महराजगंज के पीजी कॉलेज में आयाजित तीन दिवसीय महराजगंज महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करती गायि - फोटो : MAHARAJGANJ

विस्तार

रामजी से पूछे जनकपुर की नारी, बता द बबुआ, लोगवा देला काहें गारी, बता द बबुआ... की प्रस्तुति से लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने महोत्सव की दूसरी रात को खास बना दिया। मैथिली ने एक से बढ़कर एक मधुर गीत सुनकार पंडाल में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन


मैथिली ठाकुर ने भोजपुरी गीत ओ पहुंना, मिथिले में रहु ना, जौने सुख बा ससुुरारी में, तौन सुख बा कहुं नां सुनाकर लोगों की वाहवाही लूटी। हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की, ये रामायण है पुण्य कथा श्रीराम की... प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। ले चला अपनी नगरिया, अवध बिहारी सांवरिया और नगरी हो अयोध्या सी, रघुकुल सा घराना हो, चरण हो राघव के जहां मेरा ठिकाना... गाकर लोगों को सुर सरिता में खूब गोते लगवाए।
विज्ञापन


पनिया के जहाज से पलटनिया बनी अईहा, पिया लेले अईला हो, पिया सिंदूर बंगाल से आदि गीतों की प्रस्तुति देकर मैथिली ने महफिल को अपने नाम कर लिया। उनके गीतों को लोग मंत्रमुग्ध होकर सुनते रहे। कई दर्शक तो उनके सुर में सुर भी मिलाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरहुआ नाम है... पर झूमें दर्शक
महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारे भोजपुरी स्टार व भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आईल दुआरे बानी हे दुर्गे माई... रउआ से आपन का परिचय बताई, निरहुआ नाम है और निरहुआ रिक्शावाला की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्होंने लोक गायिका मैथिली ठाकुर, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, विधायक जयमंगल कन्नौजिया, ज्ञानेंद्र सिंह, ऋषि त्रिपाठी व जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


मिथिला के साथ भोजपुरी को नया जीवन दे रहीं मैथिली
भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ने कहा कि युवा गायिका मैथिली ठाकुर मिथिला के साथ ही भोजपुरी को नया जीवन दे रही हैं। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम से उन्होंने अपना मुकाम बनाया है। भविष्य में वे सफलता के पायदान पर शीर्ष पर होंगी, इसमें उन्हें कोई संदेह नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed