फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ram Manohar Lohia won by nine wickets

Maharajganj News: राम मनोहर लोहिया ने नौ विकेट से दर्ज की जीत

Sat, 16 Nov 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 16 Nov 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ram Manohar Lohia won by nine wickets
महराजगंज। राम मनोहर लोहिया डिग्री काॅलेज नौतनवा के मैदान पर एक्सएल किक्रेट एकेडमी और राम मनोहर लोहिया क्रिकेट एकेडमी के बीच अंडर-14 के तहत जिला लीग क्रिकेट मैच खेला गया। आयोजक कुलदीप मणि त्रिपाठी ने बताया कि मुकाबले में राम मनोहर लोहिया क्रिकेट अकेडमी ने एक्सएल किक्रेट एकेडमी को 9 विकेटों से पराजित किया।
विज्ञापन

टास जीतकर एक्सएल किक्रेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवरों के खेल में मात्र 11.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 103 रन बनाए। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कृष्णा गुप्ता ने 22, अंकित ने 19, जयंत ने 15 और अभय ने 12 रनों का योगदान किया। राम मनोहर लोहिया क्रिकेट अकेडमी की ओर से आदित्य ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में 25 रन देकर चार खिलाड़ियों को पवेलियन भेज दिया। प्रखर मद्धेशिया ने दो, सूरज एवं अबान जय प्रजापति, सत्यम ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राम मनोहर लोहिया क्रिकेट अकेडमी ने मात्र एक विकेट खोकर 10.3 ओवर में जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए श्रदिव्य ने 28, सलीम ने 25 और दीपेश ने 15 रनों की पारी खेली। एक्सएल किक्रेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंकित ने तीन ओवरों में 18 रन देकर कर एक खिलाड़ी को आउट किया। राम मनोहर लोहिया क्रिकेट अकेडमी की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए आदित्य ने चार विकेट प्राप्त किया। आदित्य को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग अभिषेक जोसवा और प्रभात यादव ने की। स्कोरिंग का दायित्व राहुल राजभर ने संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed