फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ram Janaki temple will be beautified with Rs 1.60 crore

Maharajganj News: राम जानकी मंदिर का 1.60 करोड़ से होगा सुंदरीकरण

Mon, 23 Dec 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 23 Dec 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Ram Janaki temple will be beautified with Rs 1.60 crore
निचलौल। शहर स्थित ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर का 1.60 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण होगा। जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा लोगों को रोजगार का अवसर भी मिलेगा। बंधन योजना के तहत होने वाले इस कार्य के लिए शासन ने पहली किस्त भी जारी कर दिया है। वहीं नगर पंचायत की ओर से टेंडर की प्रक्रिया भी पूर्ण करा दिया गया है। नगर पंचायत की ओर से सुंदरीकरण का कार्य जल्द शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शहर के कोर्ट वार्ड स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का केंद्र है। पुरातात्विक महत्व के मंदिर के निर्माण के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं है। हालांकि शताब्दियों पहले राजा रत्नसेन का यहां पर कोर्ट चलता था। जहां पर सुनवाई की जाती थी। उसी स्थल पर विशाल भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया। तब से आज तक यह मंदिर लोगों के आस्था और विश्वास का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन

नवरात्र और महाशिवरात्रि पर यहां भक्तों की भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालु दर्शन कर मन्नते मांगते हैं, जिनकी मुरादें भी पूरी हो जाती हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से शासन को पत्र भेजकर मंदिर के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण की मांग की गई थी। वहीं शासन ने नगर पंचायत अध्यक्ष के पत्र का संज्ञान लेते हुए बंधन योजना के तहत 1.60 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने बताया कि शहर का सबसे प्राचीन राम जानकी मंदिर निचलौल की पहचान हैं। शासन से बंधन योजना के तहत जो धन मिला है। उसके तहत मंदिर परिसर को बेहतर बनाया जाएगा।

पर्यटन विकास के तहत यह होगा कार्य
नगर पंचायत कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, मंदिर के सुंदरीकरण समेत मंदिर परिसर में इंटरलाॅकिंग पाथ वे निर्माण, मंदिर परिसर में समारोह शेड का निर्माण, मंदिर के बउली पोखरा पर अवशेष घाट का निर्माण, पेयजल की समुचित व्यवस्था, पंप व बोरिंग, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, मंदिर के चारों तरह पथ प्रकाश व एलीडी लाइट व मंदिर लिंक रोड का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed