फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rakshabandhan: Markets are buzzing with rakhis, sales are brisk

रक्षाबंधन : राखियों से बाजार गुलजार, बिक्री तेज

Wed, 30 Jul 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 30 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan: Markets are buzzing with rakhis, sales are brisk
महराजगंज। नागपंचमी के बाद बाजार रक्षाबंधन के लिए तैयार है। रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में राखी की दुकानें सजने लगी हैं।
विज्ञापन

दुकान पर स्वास्तिक व ऊं आकृति के ब्रेसलेट, सिल्वर वर्क वाली राखी, रुद्राक्ष व स्टोन वाली राखियां इस बार खास हैं। इनकी कीमत 20 से 200 रुपये तक है। रक्षाबंधन का पर्व सावन पूर्णिमा को मनाया जाएगा, लेकिन तैयारी अभी से शुरू है। बहनों ने राखी की खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निचलौल रोड पर पीजी काॅलेज के निकट सुंदरम पैलेस के प्रोपराइटर श्यामलाल जिले के थोक व फुटकर रक्षाबंधन विक्रेता हैं। बताया कि फैंसी व नए माॅडल की राखियां महिलाओं की इस बार पहली पसंद है। इसमें रुद्राक्ष, स्टोन, दुर्वा अक्षत की राखी अधिक बिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार चांदी के रेट बढ़ने से चांदी की राखी की जगह सिल्वर कशीदाकारी वाली राखी अधिक बिक रही जो 150 रुपये तक है। छोटे भाइयों के लिए बाल हनुमान, डोरेमान, शिनचैन, छोटा भीम, पोकेमान, मोटू-पतलू, पिकाचू, सुपरमैन आकृति वाली राखियां आई हैं।

रक्षाबंधन के लिए खास पूजा थाली आई है। इसमें अगरबत्ती, कपूर व दीप के लिए अलग-अलग स्टैंड फिट हैं। यह 100 रुपये की बिक रही जो पीतल व ताम्र शीट से बनी है। स्पेशल स्टोन आकृति वाली राखी आर्डर देकर भी लोग आधे एक घंटे में तैयार करा रहे। रक्षाबंधन की बिक्री रफ्तार पकड़ रही है, जिससे अच्छे कमाई की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed