फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rain stopped, agricultural work intensified

Maharajganj News: बारिश थमी, तेज हुआ कृषि कार्य

Thu, 07 Aug 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 07 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Rain stopped, agricultural work intensified
महराजगंज। जनपद में कई दिनों से हो रही बारिश बुधवार को थम गई। इसके बाद किसान कृषि कार्य में जुट गए। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से बारिश का अलर्ट जारी किया है जो नौ अगस्त तक प्रभावी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

लगातार चार दिनों से मेहरबान मानसून ने बुधवार को दिन में बारिश का क्रम रोककर लोगों को मोहलत देने का कार्य किया। सुबह 11 बजे के आसपास बादल छंटने के कारण हल्की धूप ने दर्शन दिया। हालांकि कि सुबह 8:30 बजे जिले में 4.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन

मौसम साफ होने से ग्रामीण क्षेत्रों में किसान खाद व कीटनाशकों का छिड़काव कराते मिले। भरपूर बारिश से निचले हिस्से वाले खेतों से जलनिकासी का इंतजाम करते देखे गए। मौसम विभाग के मुताबिक यह राहत सिर्फ बुधवार के लिए ही जनपद को मिली थी। देर रात से एक बार फिर निरंतर बारिश का क्रम प्रारंभ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने कहा कि विक्षोभ का प्रभाव कम होने से बुधवार को पूर्वी यूपी के जनपदों में बारिश का क्रम दिन में रुका रहा, लेकिन देर शाम यह द्रोणी हो गया है।
इसके कारण बृहस्पतिवार से एक बार फिर नौ अगस्त तक बारिश का ग्राफ बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed