फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rain fall in maharajganj

महराजगंज में झमाझम बारिश के साथ ओले पड़े

Sun, 09 May 2021 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
rain fall in maharajganj
महराजगंज में झमाझम बारिश के साथ ओले पड़े
विज्ञापन

महराजगंज। मौसम का मिजाज अचानक बदला तो रविवार की सुबह झमाझम बारिश हुई। करीब दो से तीन घंटे की तेज बारिश में ओले भी पडे़। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर टीन शेड उड़ गए। बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल भी खोल दी। शहर में कहीं कीचड़ से सड़कें सन गईं तो कहीं सर्विस लेन नाला जैसा दिखने लगा। बारिश बंद होने के बाद पानी हटा तो लोगों ने राहत की सांस ली।
शहर में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के पास एवं एचडीएफसी बैंक की शाखा के पास एक स्ट्रीट लाइट तेज हवा के झोकों से गिर गया। पोल गिरने से शहर में सुबह से शाम तक बिजली गुल रही। विद्युत निगम की ओर से आपूर्ति बहाल करने की व्यवस्था की जा रही है। शहरवासी हिमांशु जायसवाल ने बताया कि बिजली नहीं रहने से टंकी में पानी नहीं भरा जा सका। अतुल, शशांक, अंकुर, आनंद चौरसिया ने बताया कि मोबाइल फोन चार्ज करने में परेशानी उठानी पड़ी, लेकिन विद्युत निगम की ओर से आपूर्ति बहाल करने में कोई तेजी नहीं दिखाई गई। गोलू मोदनवाल, विनोद कन्नौजिया ने भी बिजली नहीं रहने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
विज्ञापन

बारिश से शहर में गैस गोदाम वाली सड़क कीचड़ से सन गई है। ब्लॉक के सामने सर्विस लेन में जलभराव हो गया था। इसी तरह से अन्य स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। हालांकि बारिश बंद होने के कुछ देर बाद सर्विस लेन से पानी हट गया। तेज आंधी-पानी में लेहड़ा, बृजमनगंज, फरेंदा, नौतनवां, सोनौली, घुघली, मिठौरा, चौक, निचलौल, परतावल समेत अन्य क्षेत्रों में टीन शेड उड़ गए। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले दो दिनों में मौसम खराब रहने की संभावना बनी रहेगी। हवा की गति मध्यम रहेगी। तेज गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वर्तमान बारिश किसानों के लिए लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed